चार हाईकोर्ट को एक साथ मिले 30 जज, 20 एडवोकेट भी बन गए जस्टिस
- श्वेता रंजन
देश के चार हाईकोर्टों में 30 नए जजों की नियुक्ति में 20 एडवोकेट और 10 जज जिला अदालतों से प्रमोशन पाकर शामिल हुए हैं। इन जजों की नियुक्ति मद्रास हाईकोर्ट, कलकत्ता हाईकोर्ट, कर्नाटक हाईकोर्ट और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई है। सबसे अधिक 15 नियुक्तियां मद्रास हाईकोर्ट में हुई हैं।
केंद्र सरकार ने देश की चार प्रमुख हाईकोर्ट में कुल 30 नए जजों की नियुक्ति की घोषणा की। कानून मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इन नियुक्तियों में 20 एडवोकेट और 10 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। यह कदम लंबित मामलों के निपटारे की गति बढ़ाने और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इन नई नियुक्तियों में सबसे अधिक 15 जज मद्रास हाईकोर्ट में नियुक्त किए गए हैं. इसके बाद कलकत्ता हाईकोर्ट में 8 नए जजों को नियुक्ति मिली है. वहीं कर्नाटक हाईकोर्ट में 6 और मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 1 नए जज की नियुक्ति की गई है. इन नियुक्तियों से संबंधित हाईकोर्टों में लंबित मामलों के निपटारे और न्यायिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है.
हाईकोर्टों में नियुक्त जजों में एक बड़ा हिस्सा वकीलों का है, जबकि कुछ नियुक्तियां निचली अदालतों में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों में से की गई हैं। भारतीय न्यायिक व्यवस्था में दोनों वर्गों के लोगों को हाईकोर्ट में जज नियुक्त किए जाने का प्रावधान है।

